Kannauj News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत दो घायल
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कसावा चौकी क्षेत्र के घुइयन नगला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस्माइलपुर गांव निवासी कृष्णा पुत्र अशोक कुमार किसी कार्य से कसावा जा रहे थे। जब वह कसावा चौकी क्षेत्र के घुइयन नगला गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक जिसे तालपार गांव निवासी विजय कुमार मिश्रा पुत्र प्रमोद चला रहे थे से जोरदार भिड़ंत हो गई। विजय बाइक से बच्चों को स्कूल से लेने जा रहे थे, दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार टक्कर लगते ही उछलकर दूर जा गिरे। यह भी पढ़ें- Chapra News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक छपरा रेफर हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.