कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के सौरिख-कुसमरा मार्ग पर रविवार को जसमेड़ी मोड़ के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक आरक्षी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दो घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मैनपुरी निवासी हिमांशु यादव सौरिख थाने में पीआरवी पर तैनात आरक्षी हैं, रविवार को अपनी बाइक से कुसमरा से सौरिख की ओर आ रहे थे। जैसे ही सकरावा थाना क्षेत्र के जसमेड़ी गांव के पास मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से सकरावा क्षेत्र के पलहार गांव निवासी सैंटी अपने साथी राजू के साथ बाइक पर आ रहे से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षी हिमांशु और दूसरी बाइक पर पीछे बैठे राजू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सैंटी को हल...