Kannauj News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। थाना विशुनगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के नगला बरी गांव में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चियों, महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं को एकत्र कर स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सम्मेलन में गर्भवती महिलाओं को खान-पान, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के उपाय बताए गए। महिलाओं को मासिक धर्म, एनीमिया, पीसीओडी, पीसीओएस तथा एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे की योजना में कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा लड़कियों की शिक्षा, नाराज होकर घर से चले जाने की घटनाओं, घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों पर चर्चा की गई। महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.