Kannauj News: बहू-बेटी सम्मेलन में पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर सौरिख पुलिस ने सोमवार को ग्राम शंकरपुर व नगला जखा में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया। उपनिरीक्षक सुबोध सहाय व कपिल भारती ने मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया, पीसीओडी/पीसीओएस जैसी समस्याओं पर जानकारी दी और परिवार नियोजन के तहत बच्चों के बीच अंतर रखने व बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही 1090, 112, 1930, 1076, 102, 108 व 1098 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों से बेटों में महिलाओं के सम्मान के संस्कार विकसित करने की अपील की। इस मौके पर उपनिरीक्षक सुबोध सहाय, उपनिरीक्षक कपिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.