कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। थाना क्षेत्र के बहवलपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीडि़ता सोमवती ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता के अनुसार 2 जुलाई को आरोपी पक्ष ने उसके घर के पास खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। पीडि़ता का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए और 3 जुलाई को उसकी सास के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीडि़ता ने दावा किया है कि पूरी घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है, जिसे वह साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिस...