Kannauj News: बहवलपुर के सुलभ शौचालय पर गरजा पालिका का बुलडोजर
कन्नौज, सितम्बर 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बहवलपुर गांव स्थित 27 साल पुरानी निष्प्रोज्य हो चुकी सुलभ शौचालय की बिल्डिंग को आखिरकार पालिका ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। इस दौरान मौके पर तमाशा देखने को ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ रही। बहवलपुर गांव में एक दिन पहले मंगलवार की सुबह आतिशबाजी फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। मौके पर डीएम समेत जिले के सभी आला अफसरान मौजूद थे। जिस जगह विस्फोट हुआ था, उसके सामने नगरपालिका का करीब 27 साल पुराना सुलभ शौचालय की बिल्डिंग थी। यह बिल्डिंग कई वर्ष पहले निष्प्रोज्य हो चुकी थी। इस बिल्डिंग के एक कमरे में आतिशबाजी से भरे 9 गत्ते बरामद हुए थे। उसी समय एसडीएम ने नगरपालिका के ईओ अजय कुमार को बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। आखिरकार बुधवार की सुबह ईओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.