Kannauj News: बरसात में जर्जर दीवार ढही, रास्ते से गुजर रहे किशोर की दबकर मौत
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन ग्राम सभा के ताहरपुर गांव में बुधवार दोपहर बरसात के बीच जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर ठठिया थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ताहरपुर निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र शोहैल बुधवार दोपहर गांव की गली से होकर जा रहा था। गली के किनारे काफी समय से पुरानी पक्की ईंटों की दीवार खड़ी थी। लगातार बारिश के कारण दीवार की नींव में पानी भर गया था। बताया गया कि दीवार पहले से ही जर्जर हालत में थी। शोहैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.