Kannauj News: बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। खड़िनी से भानपुर जाने वाली सड़क अब रास्ता नहीं, बल्कि खतरे का ट्रैक बन चुकी है। काफी समय से मरम्मत न होने के कारण सडक़ पूरी तरह जर्जर हो गई है, वहीं दोनों किनारों पर खड़े बबूल के घने और कांटेदार पेड़ इसे जंगल में तब्दील कर चुके हैं। हालात ऐसे हैं, कि राहगीर हर पल जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। इस सडक़ से जुड़े हजरतपुर, नगला हंसे, नगला झावर, ईशमपुर, नगला घासी, हुसेपुर, नगला भूटा, रौसेन जैसे कई गांवों के लोगों की जिंदगी इस खस्ताहाल सडक़ ने मुश्किल कर दी है। दिन हो या रात, यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के सौरभ यादव, रजनीश शर्मा, शिवा ठाकुर, राजन ठाकुर, पंकज ठाकुर, विपुल पाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.