Kannauj News: बटेला में पीडीए पंचायत में किसानों और महंगाई के मुद्दे उठे
कन्नौज, सितम्बर 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम बटेला में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों, युवाओं, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय समेत जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने कहा कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। सरकार को रोजगार, सस्ती खाद, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छिबरामऊ और कन्नौज आलू उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद की कथित कमी से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। आकाश शाक्य ने चीनी के बढ़ते दाम और ई-20 पेट्रोल को लेकर भी सरकार से सवाल किए। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.