कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल है। केंद्र में पिछले छह माह से बजट के अभाव में दवाओं का टोटा चल रहा है, जिससे अब यहां इक्का-दुक्का ही मरीज बमुश्किल पहुंचते हैं, लेकिन दवाएं उन्हें भी नहीं मिल पाती। इस गंभीर समस्या से सीएमओ को अवगत कराया गया। ऐसे में अब सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्साधिकारी को दवाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में नगरीय हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर (शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) संचालित होता है, लेकिन पिछले छह माह से इस केंद्र की हालत दिन पर दिन बेहाल होती चली गई। शनिवार को केंद्र में ओपीडी के दौरान बमुश्किल 4-5 मरीज पहुंचे, लेकिन उन्हें काउंसिलिंग करके बिना दवाओं के ही लौटा दिया गया। दरअसल इस केंद्र पर ब...