Kannauj News: बकायेदार ने अमीन से की गाली-गलौज
कन्नौज, सितम्बर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। तहसील सदर के आदेश पर जिला पंचायत की बकाया धनराशि की वसूली करने पहुंचे अमीन के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील में तैनात अमीन राजीव कुमार तिवारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तहसीलदार के आदेश पर वह जिला पंचायत की बकाया धनराशि 42 हजार वसूली के लिए गांव इब्राहिमपुर गया था। जहां उसने गांव निवासी बकायेदार मो. हसन पुत्र सरफराज से बकाया रकम जमा करने को कहा । इसी बात को लेकर मोहम्मद हसन विवाद करने लगा। आरोप है कि बकायेदार ने अमीन से दस्तावेज लेकर फाड़ दिए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। अमीन ने पुलिस से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.