कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं की मनमानी से एक मृतक महिला स्वास्थ्य कर्मी का आश्रित पुत्र अपनी मां के बकाया विभागीय व सरकारी देयों को पाने के लिए 14 साल से भटक रहा है। आरोप है कि बाबुओं को रिश्वत न देने के कारण वह परेशान है। शिकायतों का विभागीय अधिकारी गलत तरीके से निस्तारण कर देते हैं। इस कारण उसे न तो भुगतान हो रहा है और न ही लापरवाह बाबुओं पर किसी तरह की कार्यवाही की जा रही है। गुरसहायगंज निवासी मोहन सिंह सेंगर ने बताया कि प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बताया कि उसकी मां रमा देवी सेंगर की उपकेंद्र पनगवां में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। उनकी मृत्यु सेवा काल के दौरान हो गई थी। उसकी मां के भुगतान आज भी बाकी हैं। जिसके लिए वह विभागीय बाबू आकाश ...