Kannauj News: बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, नकदी समेत गृहस्थी का सामान राख
कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसीरापुर भाट गांव में सोमवार की दोपहर एक बंद मकान में अचानक आग लग गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखी 38 हजार रुपये की नकदी, फ्रिज, कूलर, बेड समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जलालपुर चौकी के गांव बसीरापुर भाट निवासी सतीश चंद्र की पत्नी मंजू देवी के मुताबिक, घटना के समय उनके पति और बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मकान के अंदर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान से लपटें निकलती देख गांव में हड़कंप मच गया ।
ग्रामीणों की मदद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.