कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा खोजीपुर गांव में बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र चोरों ने 1.36 लाख रूपये की नगदी पार कर दी। उसी दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को घर से भागते हुए पकड़ लिया। पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब मामले में पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पीडि़त ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। रंपुरा खोजीपुर निवासी राहुल शाक्य पुत्र रामसेवक ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे वह अपने दूसरे निर्माणाधीन मकान में गया था। परिवार के अन्य लोग भी वहीं पर थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: घर से सामान चुराकर भाग रहे युवक को पकड़कर धुना इसी दौरान चोरों ने उसके बंद पड़े दूसरे मकान में धावा बोल दिया। राहुल ने बताया कि चोरों ने उसके मकान के ताले तोडक़र मकान की दूसरी मंजिल...