Kannauj News: बंटवारे के विवाद में युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी
कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के मोहल्ला बड़ी लुधपुरी निवासी घनश्याम पुत्र रामपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान उसके भाई रामाधार, राधेश्याम और विकास पुत्र रामपाल बंटवारे के विवाद को लेकर उसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.