Kannauj News: फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही पर सीडीओ सख्त
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- मनरेगा लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनाने के निर्देश Kannauj News: कन्नौज। फैमिली आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रदेश स्तरीय विकास कार्यों की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कानपुर मंडल के आयुक्त की नाराजगी के बाद मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें मनरेगा लाभार्थियों की फैमिली आईडी जल्द बनवाने और पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने प्रत्येक विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतों के चयनित मनरेगा लाभार्थियों की सूची संबंधित बीडीओ को भेजी है। निर्देश दिए गए हैं कि सूची में शामिल लाभार्थियों का तत्काल भौतिक सत्यापन कराकर फैमिली आईडी निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। इसमें किसी तरह की देरी न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.