Kannauj News: फैमिली आइडी में सुस्ती पर डीएम सख्त, सीडीओ को सौंपी निगरानी
कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: कन्नौज : फैमिली आइडी बनाने के अभियान में नगर निकाय और तहसील स्तर पर सुस्त प्रगति को लेकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई है। शहरी क्षेत्रों में लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम फैमिली आइडी बनने पर अब अभियान की निगरानी सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामउजागिर को सौंपी गई है।
शहरी क्षेत्र की स्थिति दोनों अधिकारी सुबह और शाम प्रगति की समीक्षा करने के साथ संबंधित अधिकारियों से सीधे जानकारी ले रहे हैं। जिले की छिबरामऊ, तिर्वा और सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले आठ नगर निकाय क्षेत्रों में 3,663 फैमिली आइडी बनाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 1,678 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 858 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 787 आवेदन निरस्त कर दिए गए। अधिकारियों की लॉगिन पर 33 आवेदन अभी लंबित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.