कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: कन्नौज। किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चल रही फार्मर रजिस्ट्री की रफ्तार जिले में उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पा रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद बड़ी संख्या में किसान अभी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे में समय रहते रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को आने वाले दिनों में पीएम-किसान सम्मान निधि समेत कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में अभी 30,915 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनना बाकी है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को लगातार रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का रजिस्ट्रेशन लंबित रहना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत...