कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: कन्नौज । जिले में फार्मर रजिस्ट्री का काम तकनीकी और राजस्व संबंधी समस्याओं के कारण अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र सिंह और उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सीएससी संचालकों ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को विस्तार से रखा। अधिकारियों ने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने और सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में करीब पांच हजार आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। चकबंदी वाले गांवों में भूमि के अंश निर्धारण का कार्य पूरा न होने से कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। वहीं आधार कार्ड और खतौनी में नाम अलग-अलग दर्ज होने के कारण भी बड़ी...