Kannauj News: फायरिंग कांड में 13 के खिलाफ 10 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए फायरिंग और पथराव के मामले में आखिरकार 10 दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना 25 जुलाई की बताई जा रही है, जब गांव में पुरानी रंजिश अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग भी हुई। इस दौरान करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक पक्ष के राहुल कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनकी मां रेखा देवी और भाई चमन त्रिपाठी घर के बाहर बैठे थे, तभी गौरव दुबे पुत्र देवेंद्र दुबे, रूपेश पुत्र रामकिशोर अग्निहोत्री, देवेश पुत्र रामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.