कन्नौज, नवम्बर 19 -- Kannauj News: जलालाबाद, संवाददाता। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जिले में गुरुवार से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू हो गया। जलालाबाद ब्लॉक में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के सामने ही दवा खाने की अपील की, ताकि अभियान के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। अभियान सात दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत जलालाबाद ब्लॉक की 1,38,512 आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 112 टीमें और 22 सुपरवाइजर तैनात किए हैं। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को निर्धारित खुराक के अनुसार दवा खिलाएंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सबके सहयोग से फाइलेरिया मुक्त होगा सैदाबाद : डीएम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केप...