Kannauj News: फांसी पर लटकता मिला ग्रामीण का शव, दो घण्टे बाद हुई शिनाख्त
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नंदपुर गांव के निकट बुधवार की सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर शिनाख्त की। करीब दो घण्टे के बाद युवक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधईपुर्वा गांव निवासी विनोद कुमार 32 वर्ष पुत्र साहब लाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की देर शाम वह घर वापस नहीं आए। परिजनों को चिंता हुई, तो उन्होने खोजबीन शुरू की। पर ग्रामीण का पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने नंदपुर गांव के बाहर एक शव को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। शव देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.