Kannauj News: फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव
कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रूद्रापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए महिला की हत्या किए जाने के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूद्रापुर गांव निवासी विकास वर्मा की पत्नी नीतू (25) का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से चीखपुकार मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और उन लोगों ने हंगामा करते नीतू की हत्या किए जाने के आरोप लगाने शुरू कर दिए। यह भी पढ़ें- Deoria News: बस्ती के परस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.