Kannauj News: फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर राशन कोटेदार बनने का आरोप
कन्नौज, अगस्त 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड सौरिख के ग्राम नगला खेमकरन में राशन कोटेदार के चयन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के पंकज कुमार पुत्र रामचरण ने उपजिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है कि हाल ही में ग्राम सभा में हुए राशन विक्रेता (कोटेदार) के चयन में चयनित अभ्यर्थी ने कथित रूप से फर्जी हाईस्कूल शैक्षिक प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 अगस्त को कोटा चयन प्रक्रिया हुई। इसमें जनबहुमत के आधार पर चयन हुआ था। उनका आरोप है कि बाद में जानकारी मिली कि चयन के दौरान प्रस्तुत किया गया हाईस्कूल प्रमाणपत्र संदिग्ध है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Basti News: खाद की ओवररेटिंग के आरोप में समिति सचिव का हस्ताक्षर डिबार पंकज कुमार ने एसडीएम से मांग की है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.