Kannauj News: फर्जी नियुक्ति पत्र से खुला 20 लाख की नौकरी ठगी का खेल
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: कन्नौज। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर दो युवकों से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जालसाज ने दोनों से 10-10 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। साथ ही संबंधित विभाग में पहुंचकर ज्वाइन करने के निर्देश दिए। जब युवक नियुक्ति पत्र लेकर कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने दस्तावेजों को फर्जी बताया, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। मामला आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवकों ने नौकरी पाने के लिए बड़ी रकम जुटाई थी। इनमें एक ने अपना प्लाट बेचकर 10 लाख रुपये दिए, जबकि दूसरे ने खेती की जमीन बेचकर रकम का इंतजाम किया था। नियुक्ति पत्र लेकर विभाग पहुंचने पर हकीकत सामने आई तो दोनों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ितों ने अछनेरा थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को मामले की जांच के सिलसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.