कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: कन्नौज। दीपावली के त्योहार पर मिलावटी और खराब मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नगर में छापामारी की। एक दुकान पर फफूंदी लगी मिठाई बेचने की शिकायत मिलने पर टीम ने जांच की। इस दौरान दूधिया बर्फी और छेना के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि एक ग्राहक ने लाचन तिराहा इलाके की एक दुकान सेखरीदी गई बर्फी में फफूंदी लगी होने की शिकायत की थी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मिठाइयों की जांच की और बर्फी व छेना के नमूने सील किए। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने अन्य दुकानदारों को भी मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि खराब या मिलावटी खाद्य पदार्थ...