Kannauj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुसका गांव में शनिवार सुबह नवविवाहिता का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दीपावली के त्योहार पर हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कुसका गांव निवासी निर्मला (24) पत्नी पवन कुमार का शव शनिवार सुबह घर के बरामदे में लकड़ी की धन्न पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति पवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.