कन्नौज, जुलाई 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ। श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के बीच प्रेरक लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका पूर्व अध्यापक भारत सिंह वर्मा, पूर्व अध्यापक राजेश कुमार दुबे ने निभाई। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शिशु वाटिका वर्ग में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान गोविंद व तीसरे स्थान पर जैन्या रहीं। शिशु वर्ग में प्रथम स्थान श्रेया व उज्वल, दूसरे स्थान पर आस्था व तृतीय स्थान पर ईशू यादव रहे। यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में एल्बर्ट बैरो रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता क...