कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सिकंदरपुर क्षेत्र के रायपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो कि आपका अपना हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। रायपुर निवासी गौरव शाक्य ने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर विद्यालय परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में उन्होंने स्कूल परिसर में बने गड्ढों, उगी हुई घास, जर्जर बाथरूम और अन्य अव्यवस्थाओं को दिखाते हुए कहा कि, यह बदलते भारत की तस्वीर है। कल मेरी बेटी भी इसी सरकारी विद्यालय में पढऩे आएगी, लेकिन स्कूल की हालत देखकर चिंता होती है। यह भी पढ़ें- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 190 बच्चे, किचन और शौचालय भी बदहाल वीडियो वायरल होने के बाद ग्र...