Kannauj News: प्रांशु यादव बने ससुपा के जिलाध्यक्ष
कन्नौज, जुलाई 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव का सौरिख आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रांशु यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने कहा कि सर्वजन सुखाय पार्टी गरीब, वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रांशु यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.