कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के निर्देश पर हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक अभ्यास कराया जा रहा है। विद्यालय की सभी प्रयोगशालाओं में व्यवस्थित ढंग से अभ्यास कार्य चल रहा है। प्रधानाचार्य व भूगोल प्रवक्ता राधाबल्लभ मिश्रा ने बताया कि उनके निर्देशन में भूगोल सहित सभी विषयों के प्रयोगात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। इस सत्र से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी बाह्य परीक्षकों द्वारा कराई जाएंगी। इसे देखते हुए कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी पहले से अभ्यास कराया जा रहा है। हाईस्कूल स्तर पर भौतिक विज्ञान का अभ्यास डॉ.अभिषेक मिश्रा, जीव विज्ञान का वीर प्रताप, रसायन विज्ञान का प्रतिभा सक्सेना और गृह विज्ञान का पून...