Kannauj News: प्रधानाध्यापक के तबादले पर ग्रामीणों का विरोध, ट्रैक्टरों से पहुंचे कलक्ट्रेट
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: कन्नौज। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई और देखभाल को लेकर प्रधानाध्यापक के प्रति ग्रामीणों का जुड़ाव शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के रूप में सामने आया। सदर ब्लॉक के चौधरियापुर गांव के ग्रामीण प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार के तबादले के विरोध में दो ट्रैक्टरों से कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने तबादला रोकने की मांग की और चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं हुआ तो स्कूल में ताला डाल देंगे। रजनीश कुमार वर्ष 2013 से चौधरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। हाल ही में जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने उनका तबादला कन्नौज नगर क्षेत्र स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय सिपाही ठाकुर में कर दिया है। शुक्रवार को इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध जताने का निर्णय लिया। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रामीण कलक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.