कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के कबीरपुर गांव स्थित इसरार अली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों ने प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी और विद्यालय प्रबंधन ने दोनों खिलाडिय़ों को फूलमाला पहनाकर तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के कक्षा सात के छात्र सैफ अली पुत्र जाकिर अली और कक्षा नौ के छात्र मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद मेहराज ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। दोनों छात्र जिला और मंडल स्तरीय टीम में खेलने के बाद 18 अक्टूबर को इटावा में आयोजित प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शनिवार को आयोजित सम्म...