कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह निम को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महेंद्र सिंह निम के संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा। इस दौरान बाबा रामप्रकाश यादव, वरिष्ठ सपा नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर उर्फ बबल प्रधान, गोविंद यादव, देवपाल सिंह यादव, आलोक यादव, महेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...