Kannauj News: प्रतिभा खोज परीक्षा में 44 बच्चों ने लिया हिस्सा
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। श्रीमती आशा राय फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में 44 बच्चों ने लिया हिस्सा आशा राय फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को नगर के कंपोजिट विद्यालय में प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के 44 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल 55 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 2100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को विशेष सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.