Kannauj News: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता, बारिश में बह गई फसलें मुआवजे की तेज मांग
कन्नौज, सितम्बर 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। लगातार 36 घंटों से तेज आंधी के साथ हो रही मूसलाधार बारिश ने सौरिख क्षेत्र में अन्नदाता किसान की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी धान, उरद, मूंग और तिल्ली की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं, जिससे पहले से ही महंगाई और कर्ज के बोझ तले दबा किसान गहरे संकट में पहुंच गया है। इस गंभीर हालात पर तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा प्रत्याशी इंजीनियर अनिल पाल ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा और राहत पैकेज देने की मांग की है। इं.अनिल पाल ने कहा कि किसान पहले ही आलू, गेहूं और मूंगफली जैसी फसलों के उचित दाम न मिलने से परेशान है। ऊपर से महंगे डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, बिजली, कीटनाशक और यूरिया ने खेती की लागत कई गुना बढ़ा दी है। ऐसे में यह बारिश कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.