Kannauj News: पौधरोपण कर बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 11 पौधे लगाए गए और बच्चों को टॉफी व बिस्किट वितरित किए गए, जिससे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। पौधरोपण के बाद विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कृष्णा फाउंडेशन की प्रबंधक रंजूसिंह लकी ने पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं का संदेश देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका रजनी पाल, शिक्षक ज्ञानेंद्र यादव, समिता यादव, रीता यादव, उर्मिला पाल, पारुल, प्रशांत कुमार, राजीव कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.