Kannauj News: पोस्टर तैयार कर छात्राओं ने जल संरक्षण का दिया संदेश
कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भूजल सप्ताह के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा जल संरक्षण एवं पानी की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को वर्षा जल संचयन तथा जल बचाने के प्रति प्रेरित करना रहा। अभियान के अंतर्गत स्थानीय प्रभात कुमार दुबे गल्र्स इंटर कॉलेज में जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से वर्षा जल संचयन, जल बचाओ और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने दिया वर्षा जल संचयन व भूजल संरक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.