कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को नगर में अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। मोहल्ला बिरतिया सैय्यदवाड़ा से शुरू हुआ जुलूस अस्पताल रोड, बजरिया होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से गुजरकर पश्चिमी बाईपास स्थित भोंदू शाह की मजार पर पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए और या हुसैन की सदाओं के साथ मातम कर शहीद-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की। बारिश के मौसम को देखते हुए ताजियों की सुरक्षा के लिए आयोजकों और ताजियादारों ने विशेष व्यवस्था की। सभी ताजियों को पारदर्शी पॉलिथीन से ढक दिया गया, जिससे बारिश का पानी ताजियों को नुकसान न पहुंचा सके। यह भी पढ़ें- Buxar News: चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, सौहार्द का दिया संदेश इस व्यवस्था के चलते पूरे ...