कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के ऐतिहासिक श्रीगंगेश्वरनाथ मंदिर के गेट से कैरदा रोड को जोडऩे वाली सडक़ के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। मंदिर क्षेत्र के निवासियों ने आरोप लगाया है कि नक्शे में 20 फुट चौड़ी सडक़ को नगर पालिका महज 15 फुट पर सीमित कर रही है, जिससे मंदिर आने-जाने वाले भक्तों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होगी। वहां के लोगों ने उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपे गए पत्र में बताया कि 30 अक्टूबर को सडक़ की नींव 20 फुट चौड़ी खोदी गई थी, लेकिन प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप के बाद इसे घटाकर 15 फुट कर दिया गया। पत्र में कहा गया है कि इससे लोगों के आवागमन और गंगेश्वरनाथ मंदिर पर आने-जाने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। न्यायहित में सडक़ की चौड़ाई 20 फुट ब...