Kannauj News: पैदल गश्त कर व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: बिशुनगढ़। कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सोमवार को कस्बा इंचार्ज हृदयराज उपाध्याय ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार समेत कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर व्यापारियों और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कस्बा इंचार्ज ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया थाने में एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.