कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। नीली क्रांति बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने तिर्वा तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। धूरपुर गांव में एक महिला की झोपड़ी हटाकर दूसरे को कब्जा दिलाने पर लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को पांच सूत्रीय मांगो को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के धूरपुर गांव निवासी अनीता देवी अपनी पैतृक जमीन पर झोपड़ी बनाकर पिछले काफी समय से रह रही है। पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर महिला की झोपड़ी हटाकर दूसरे व्यक्ति को जबरन कब्जा करा दिया। इसके अलावा भी अन्य कई मामलो को लेकर शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...