कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: गुरसहायगंज,संवाददाता। ब्लाक तालग्राम की ग्राम पंचायत खाड़े देवर में तकरीबन बीस दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल टंकी परिसर में धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची विधायक अर्चना पांडेय के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। बुधवार की सुबह ग्राम खड़े देवर में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पदाधिकारियों के साथ धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 20 दिनों से गांव की पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पानी की टंकी से तकरीबन 300 कनेक्शन ...