कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भरौली सिरकनेपुर में मजदूर का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे नित्यक्रिया के लिए गए एक युवक ने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खाई किनारे खड़े आम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज विशेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान मनीष कुमार (23) पुत्र रामविलास के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद रात भर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।...