Kannauj News: पेड़ों की अवैध कटान पर लगाई जाए रोक
कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने और छिबरामऊ के कैरदा रोड पर फैली गंदगी की सफाई कराने की गुहार लगाई है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित उर्फ बंटी ने कहा कि जनपद में जगह-जगह अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे आने वाले समय में आम जनमानस को भारी नुकसान होगा। पेड़ों की अवैध कटाई से जहां पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं तमाम तरह की बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि वह पेड़ों के अवैध कटान पर प्रभावी रोक लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छिबरामऊ के कैरदा रोड पर भारी मात्रा में गंदगी फैली हुई है। क्षेत्र के लोग अधिकतर सुबह इसी मार्ग पर मॉर्निंग वॉक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.