कन्नौज, अगस्त 26 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। निकवा गांव में घर में खेलते समय पेट में लाठी घुसने से गंभीर रूप से घायल हुए कक्षा नौ के छात्र की 25 दिन तक चले उपचार के बाद मौत हो गई। छात्र का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन के करुण क्रंदन को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्कोर्पियो की पोल से टक्कर में युवक की मौत, दो घायलछात्र की पहचान निकवा गांव निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ मझलंका के 17 वर्षीय पुत्र विशाल यादव 31 जुलाई को घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में करीब आधा फुट लाठी घुस गई थी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन उसे उ...