कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास के पास सोमवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव जितेंद्र पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद मलूक नागर का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मलूक नागर के खिलाफ विरोध जताते हुए उनके मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के समर्थन में भी नारे लगाए। वक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज कराया। जितेंद्र पाल ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए पार्टी हित में मजबूती से खड़े रहने की बात कही। इस मौके पर अनूप पाल...