Kannauj News: पूर्व एमएलसी पम्पी जैन की माता की शोकसभा में जुटे दिग्गज
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन ''पम्पी जैन'' की माता स्वर्गीय श्रीमती चिंतामणी सवाईलाल जैन की स्मृति में शनिवार को तिर्वा-कन्नौज मार्ग स्थित बी.के. ग्रांड में आयोजित शोकसभा में हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की। गौरतलब है कि 92 वर्षीय श्रीमती चिंतामणी सवाईलाल जैन का 3 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनका उपचार पिछले कुछ समय से मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा पूर्व सांसद ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.