Kannauj News: पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, भरत मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नगर की रामलीला में सोमवार रात भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटने और राम-भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तालग्राम नगर में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की लीला का मंचन किया। लंकापति रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते हैं। उधर, 14 वर्षों का वनवास पूरा होने पर प्रभु श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे भरत की व्याकुलता भी चरम पर पहुंच जाती है। जैसे ही उन्हें श्रीराम के अयोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.