Kannauj News: पुश्तैनी जमीन पर जबरन खड़ंजा निर्माण का आरोप
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खरौली गांव में करीब सैकड़ों वर्ष पुरानी पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। पीडि़त परिवार ने ग्राम प्रधान पर पुलिस की मौजूदगी में उनकी जमीन से जबरन कब्जा हटाकर खड़ंजा निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीडि़त परिवार का कहना है कि जिस भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है, वह उनके पूर्वजों के समय से उनके कब्जे में है और वर्षों से उसी का उपयोग किया जा रहा था। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी और मजदूरों के माध्यम से जमीन से कब्जा हटवाकर खड़ंजा निर्माण शुरू करा दिया। पीडि़तों का कहना है कि मौके पर राजस्व विभाग की कोई टीम मौजूद नहीं थी और न ही भूमि की पैमाइश कराई गई। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.